दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देना बहादुरी की अलामत है: मौलाना तहजीबुल हसन


रांची: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर करके अपनी बहादुरी को दुनिया में साबित कर दिया कि हम बुजदिल नहीं है बहादुर है। भारत वासियों को अगर कोई मारेगा तो हम उसको छोड़ेंगे नहीं। इसी अहद के साथ भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया। इस काम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। ऐसे वक्त में पूरा भारत केंद्र सरकार और सेना के साथ खड़ा है। देश के लिए कुर्बानी देनी पड़ेगी तो हम सब अपनी जान देने को तैयार है। हम भारत सरकार के और सुना के इस कार्य की प्रशंसा करते हैं। उक्त बातें झारखंड सुननी वक्फ बोर्ड के सदस्य सह मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिज़वी ने कहीं। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों पर गोलियां चलाना किसी भी हाल में सही नहीं है। हम भारत सरकार और अपनी सेना के साथ खड़े हैं।

You Might Also Like
‘याद-ए-रफ़्तगाँ झारखंड’ के दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन, शोधपत्र प्रस्तुत करने वालों ने उर्दू भाषा और साहित्य की प्रमुख हस्तियों के योगदान को उजागर किया
रांची, 25 अक्टूबर 2026:गोस्सनर कॉलेज ऑडिटोरियम, रांची में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ‘याद-ए-रफ़्तगाँ झारखंड’ का आज दूसरे और अंतिम...
अल्पसंख्यकों की समस्याओं और भागीदारी पर ‘बात-मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम आयोजित
oplus_11534336 मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, उर्दू शिक्षकों और हज हाउस से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, 11 नवंबर को बीएनआर...
जिला परिषद आदिल अजीम को अवॉर्ड मिलने पर चान्हो में जश्न, गांव-गांव में हुआ जोरदार स्वागत | Kalam Award 2026
अवॉर्ड मिलने पर चान्हो क्षेत्र में खुशी की लहर, कई गांवों में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम का जोरदार स्वागत...
जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम को मिला ‘कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026’
रांची में भव्य समारोह का आयोजन, कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया सम्मानित डॉ....







