Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

मौलाना मदनी ने फातिमा गर्ल्स अकेडमी में रखा एनआरआई हॉस्टल का नीव, कहा…

शिक्षा की बुनियाद पर ही देश और समाज की तरक्की: डॉक्टर मजीद आलम

इंसान स्कूल ग्लोबल एलुमनी एसोसियेशन का दूसरा मेगा मीट का आयोजन

रांची : इंसान स्कूल ग्लोबल एल्यूमिनी एसोसिएशन दूसरा मेगा मीट्स 2 और 3 दिसंबर को फातिमा गर्ल्स अकैडमी इटकी रांची में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मजीद आलम निदेशक आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉक्टर जयाउल होदा निदेशक झारखंड नेशनल हॉस्पिटल, डॉक्टर परवेज आलम कार्डिक सर्जन, शमशेर आलम डिप्टी चेयरमैन झारखंड अल्पसंख्यक आयोग, मौलाना मातिउर रहमान मदनी चैयरमैन तौहीद यूनिवर्सिटी सह बुखारी यूनिवर्सिटी किशनगंज, मौलाना नसीम अनवर नदवी डायरेक्टर फातिमा गर्ल्स अकैडमी इटकी रांची, रामजी यादव चेयरमैन वाईबीएन यूनिवर्सिटी मौजूद थे।

यह मौका था इंसान स्कूल के पूर्वती छात्रों का एक जगह मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूक पैदा करना इस पर चर्चा किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर मजीद आलम ने कहा की इंसान स्कूल एक बहुत बड़ी तहरीक शिक्षा को लेकर चलाया था। यहां के बच्चे हर फील्ड में पूरे दुनिया में है। डॉक्टर परवेज आलम ने कहा कि हमें स्वर्गीय डॉक्टर सैयद हसन के शिक्षा के तहरीक को सीखने की जरूरत है।

मुसलमान इल्म नाफे को हासिल करने का प्रयास करें। इस मौके पर फातिमा एकेडमी इटकी में एनआरआई हॉस्टल की संगे बुनियाद रखी गई। इसका संगे बुनियाद मौलाना मातीउर रहमान मदनी अध्यक्ष तौहीद यूनिवर्सिटी और बुखारी यूनिवर्सिटी किशनगंज ने अपने हाथों से किया। मौलाना मातीउर रहमान मदनी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के शिक्षा, प्रशिक्षण बहुत अच्छा है। हमारी दुआ है की फातिमा गर्ल्स अकेडमी का यूनिवर्सिटी हो।

वहीं मौलाना नसीम अनवर नदवी निदेशक फातिमा गर्ल्स अकेडमी ने अपने संबोधन में कहा कि सीबीएससी बेस्ट स्कूल है। जहां दीन के साथ दुनियावी तालीम दी जा रही हैं। हमारा उद्देश है बच्चो को एजुकेट करना और एकनामिक्स मजबूत करना है। वहीं मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मौलाना नसीम अनवर नदवी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।समाज में जब शिक्षा आयेगी तो अंधकार खत्म होगा। आज एनआरआई हॉस्टल का नीव रखा गया।

इस मौके पर इकबाल खान अध्यक्ष इंसान स्कूल ग्लोबल एलुमनी ऑर्गेनाइजेशन एसोसियेशन , रिजवानउल्लाह उपाध्यक्ष, मुंताजिर रब सचिव, सैयद तहसीन आलम महासचिव, बुलंद अख़्तर हाशमी प्रिंसिपल इंसान कॉलेज, डॉक्टर मिनहाज अख्तर, इरफ़ान सिद्दीकी, नफीस बाई, डॉक्टर तबस्सुम फातिमा प्रिंसिपल फातिमा गर्ल्स एंड बॉयज एकेडमी, समीना मंसूर,

निखत नसरीन ,फारूक सैयद कासमी ,नजीफा नवाज ,डॉ सलमा खातून, मौलाना इलियास मजाहिरी, मंजरूल हसन बंगलौर, मौलाना अब्दुल वदूद लखनाव, शब्बीर अहमद समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Response