Blog

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

Share the post

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता

राँची:- राँची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र का तूफानी दौरा करके 9 पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप चंदरा, सदमा, कुच्चू, हेन्देबिल्ली, टुंडाहुली, गगारी, बरवे, चकला, ओरमांझी पंचायत के मतदाताओं से मिलकर राँची लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए समर्थन मांगा। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिलाओं और युवाओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल रहे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप का तूफानी जनसंपर्क कार्यक्रम में आदिवासी रीति रिवाज साथ ढ़ोल बाजा व मांदर थाप में भव्य तरीके से स्वागत किया गया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप कांग्रेस का गारंटी कार्ड जनता के बीच में वितरित किया। जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में आम जनों को बतलाया। उन्होंने राँची लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में 25 मई को 2 नंबर हाथ छाप चुनाव चिन्ह पर आम जनों को वोट देने का अपील किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, रमेश उरांव, अशोक गुप्ता, सफीउल्लाह अंसारी, सुरेंद्र उरांव, शिव प्रसाद साहू, हरीमोहन महतो, रहीम अंसारी, मोबारक अंसारी, सूरज पठान, अनीता देवी, शोभा देवी, सुधा देवी, रीना मुंडा, मोबिन अंसारी आदि लोग शामिल थे।

Leave a Response