Saturday, July 27, 2024
Blog

राजेश कच्छप ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में 9 पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा के सरकार को उखाड़ फेंकना है जनता इंडिया गठबंधन के समर्थन में करें वोट:राजेश कच्छप

ओरमांझी (मोहसीन)-खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में रविवार को इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता ने ओरमांझी प्रखंड के चकला हेंदीबिल्ली,ओरमांझी, चन्दरा,सदमा,टुंडाहुली ,गगारी,बरवे सहित 9 पंचायत में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आम जनों से मुलाकात किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियां को लोगों को बताया और कहा कि भाजपा ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है।

वहीं मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राँची लोग सभा से इंडिया गठबंधन के तेजतर्रार मेहनती और शिक्षित प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा की तानाशाही सरकार जब से केंद्र में आया है भ्रष्टाचारी व मंहगाई चरण सीमा पर है। देश खतरे में है । भाजपा संविधान को मिटाने की भरपूर कोशिश कर रही है ।ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने की शपथ लेनी की आवश्यकता है।

आगामी 25 मई होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के समर्थन में वोट डालें। वोट प्रतिशत बढ़ने से ही कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सकती है। भाजपयों ने देश मे जाति धर्म की राजनीतिक कर देश को बांटने का प्रयास किया है।ऐसे सरकार से बचना है। कांग्रेस की जीत से ही देश का भला हो सकता है।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख रिजवान अंसारी कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी, कमिश्नर मंडल जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा,मुंतजिर अहमद रजा, रशीद अंसारी मुबारक अंसारी हरिमोहन महतो शिबू साहू सुरेश प्रसाद साहू ,रमेश उराँव,रीना मुंडा सुधा देवी सूरज पठान,अनीता देवी, दशमी मिंज जुलिता देवी,सुरेंद्र उराँव, सोनिया देवी, प्रतीक कच्छप,मोबिन अंसारी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Response