Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 167 वां शहादत दिवस मनाया गया

झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 167 वां शहादत दिवस रांची रामगढ़ मार्ग पर स्थित शहीद स्थल चुटूपालू घाटी, ओरमांझी में मनाया गया ।इस अवसर पर अमर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्थल चुटूपालू घाटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली ने कहा कि झारखंड के वीर सपूत शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का देश की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान रहा है । 8 जनवरी 1858 को आजादी के दीवाने शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह ने हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम करता है, उनकी शहादत अतुल्य है। झारखंड महापुरुषों ,वीरों एवं शहीदों का राज्य ,है इनके पदचिन्हों पर चलकर ही सशक्त झारखंड राज्य का निर्माण किया जा सकता है।


इस अवसर पर मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव सगीर अंसारी ने कहा कि अमर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह के योगदानों को याद रखने और अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा सचेत रहने कि आवश्यकता है।
मौके पर अनवर अहमद, अब्दुल्लाह अंसारी, गुलाम यजदानी, शमीम अख्तर आजाद ,काजिम अंसारी , हाजी सिकंदर अंसारी, गुलाम मुस्तफा, सवारत हुसैन हाजी कमरुद्दीन अंसारी स्माइल अंसारी, तसव्वर हुसैन ,अयूब अंसारी, मुकीम अंसारी, अयूब अली, शाहबाज अहमद, जुल्फिकार अंसारी, मुबारक अली औरंगजेब आलम, तोहिद आलम, फिरोज अंसारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद ने किया।

Leave a Response