झारखंड मदरसा बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड, 6 जून से होगी परीक्षा
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची ने मदरसा बोर्ड परीक्षा 6 जून से लेने को तैयार है। तिथि का ऐलान होने के बाद आज सभी मदरसा ने एडमिट कार्ड देना शुरू कर दिया है। आज मदरसा इस्लामिया रांची ने वस्तानिया से लेकर फाजिल तक का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र छात्राओं की भीड़ देखी जा रही हैं। एडमिट कार्ड पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। छात्राओं का कहना है कि इस बार परीक्षा की पूरी तैयारी हम लोगों ने कर ली हैं। और मदरसा इस्लामिया रांची का परीक्षा सेंटर जिला स्कूल में दिया गया है। मदरसा इस्लामिया के इंचार्ज प्रिंसिपल सुजाउल हक ने बताया कि हमारे मदरसा में लगभग 800 छात्र-छात्राएं है। हमारे यहां वस्तानिया से लेकर फाजिल तक की पढ़ाई होती है। हमारे सभी शिक्षक बच्चों को खूब मेहनत और लगन से पढ़ाते हैं। हमारा मदरसा का रिजल्ट भी बहुत अच्छा रहता है। 2023 में परीक्षा देने वाले सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हैं।
मास्टर इरशाद ने बताया कि एडमिट कार्ड लेने का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक दिया जा रहा है। इस बीच आकर एडमिट कार्ड ले सकते है।

You Might Also Like
جانکاہ خبر، علامہ بلیاوی کے صاحبزادے کاانتقال پرملال۔یہ بہت ہی صبرآزماگھڑی ہے۔ مولانامحمدقطب الدین رضوی۔
پٹنہ/رانچیادارہ شرعیہ جھارکھنڈکے ناظم اعلی مولانامحمدقطب الدین رضوی نے دردبھرے لہجے میں کہاہے کہیہ سخت ترین جانکاہ خبر آصف رضاپٹنہ...
28 नवंबर को होगा जीवनदाता परिवार सम्मान 2026, अंगदान के जरिए दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों का सम्मान
इंदौर, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपने प्रियजनों को खोने के बाद भी दूसरों को जीवन देने का निर्णय...
रोमांच, सनसनी और ठंड की सुबह में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखी गर्मी
डॉ. शेरान अली और निशात अनवर की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कुस्सू और डॉ. एजाज को हराकर ट्रॉफी पर...
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...








