HomeAll India Newsनीति आयोग द्वारा आयोजित मुख्य सचिवों के चौथे सम्मेलन में झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने साझा किए प्रदेश और देश के विकास से जुड़े तथ्य
नीति आयोग द्वारा आयोजित मुख्य सचिवों के चौथे सम्मेलन में झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने साझा किए प्रदेश और देश के विकास से जुड़े तथ्य


नई दिल्ली: नीति आयोग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का आज समापन हुआ।झारखंड सरकार की तरफ से इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने की। इस सम्मेलन में विकास के लिए आत्मनिर्भर होने की प्रक्रिया में कृषि रोजगार, शहरी विकास, नवीनीकरण ऊर्जा, उन्नतशील अर्थव्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया गया।
सम्मेलन का विषय जनसांख्यिकी लाभांश का लाभ उठाना और विकास के नए आयामों के मार्ग प्रशस्त करना था।
मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने प्रदेश के विकास के लिए कई बिंदु रेखांकित किए। साथ ही सम्मेलन में प्रमुखता के बिंदु दलहन पर प्रदेश की सहभागिता पर विशेष जोर दिया।
बता दें कि यह आयोजन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को सशक्त बनाने के साथ देश में सहकारी संवाद स्थापित करने की अहम कड़ी है। इस अवसर पर प्रधान सचिव योजना श्री मस्त राम मीणा, सचिव ग्रामीण विकास श्री के श्रीनिवासन एवं सचिव उद्योग विभाग श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह आदि विशेष पदाधिकारियों ने शिरकत की।

You Might Also Like
यू.पी.आई पर MDR बदहाल अर्थव्यवस्था का प्रमाण : शशि भूषण राय
छोटे और मध्यम व्यापारियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शशि भूषण राय ने यू.पी.आई...
आगामी दुर्ग पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं सिटी एसपी रांची से मिला
नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा - राकेश रंजन, एसएसपी रांची।आगामी दुर्गा...
स्वागत सह अभिनंदन समारोह डॉ अजीत सहाय ने यूनियन क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
प्लाजा चौक रांची में स्थित यूनियन क्लब सभागार में यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन...
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...







