यूको बैंक की रांची मुख्य शाखा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उप अंचल प्रमुख ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र प्रेम सर्वोच्च प्राथमिकता: इस्मत जहां

विशेष संवाददाता
रांची। यूको बैंक की रांची मुख्य शाखा में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। मौके पर यूको बैंक के उप अंचल प्रमुख इस्मत जहां ने झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि है। देश को क्रूर ब्रिटिश शासकों से मुक्ति दिलाने में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना वीर अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्रीकांत सिंह, एसएन पांडे, एनके मिश्रा, ओपी वर्मा , सुरक्षा अधिकारी अरुण,स्नेहलता, विभूति,श्वेता, अंकित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया दमखम
आज दिनांक 14 नवंबर, रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर...
भाजपा एवं आजसू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
रांची /नामकुम:- खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में ओरमांझी प्रखंड...
आठ हजार करोड़ की संपत्ति पर मोदी सरकार की गिद्ध दृष्टि : सुबोधकांत सहाय
एचईसी कर्मियों के वेतन भुगतान का संकट गहराया, श्रमिक संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से लगाई गुहार रांची।...
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...







