यूको बैंक की रांची मुख्य शाखा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उप अंचल प्रमुख ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र प्रेम सर्वोच्च प्राथमिकता: इस्मत जहां

विशेष संवाददाता
रांची। यूको बैंक की रांची मुख्य शाखा में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। मौके पर यूको बैंक के उप अंचल प्रमुख इस्मत जहां ने झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि है। देश को क्रूर ब्रिटिश शासकों से मुक्ति दिलाने में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना वीर अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्रीकांत सिंह, एसएन पांडे, एनके मिश्रा, ओपी वर्मा , सुरक्षा अधिकारी अरुण,स्नेहलता, विभूति,श्वेता, अंकित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like
अलविदा जुमा में अवकाश घोषित हो : संयुक्त शिक्षक मोर्चा
रांची, 22 मार्च 2025,झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की ओर से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के...
एजुकेशन कमिटी का हुआ गठन, मोहसीन आलम बने अध्यक्ष
ओरमांझी:ओरमांझी प्रखंड स्तरीय एजुकेशन कमिटी क़ा गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मोहसीन आलम को अध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के...
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह 21 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा
हमें आपको इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड के 5वें दीक्षांत समारोह की घोषणा करते हुए बेहद गर्व हो रहा है। यह दीक्षांत...
किसी की मदद मजहब, जात, बिरादरी, पूछ कर ना करो: मौलाना तहजीबुल हसन
हज़रत अली की शहादत की याद में निकलेगा मातमी जुलूस रांची: मस्जिद जाफरिया रांची में आयोजित तीन दिवसीय मजलीसे ग़म...