चोरों ने बंद घर में कर ली चोरी, कैसे


रातू के चटकपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक घर में लाखों की संपत्ति की चोरी हो गई। चोरी के बाद चोरों ने घर का सभी सामान भी बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर के रहने वाले सत्येंद्र कुमार के घर में चोरी की घटना हुई। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब सत्येंद्र दशहरा की छुट्टी में बोकारो गए हुए थे।
सत्येंद्र ने बताया कि दीपावली के एक दिन पूर्व जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा पाया. तोशक-तकिया से लेकर अलमारी तक हर चीज इधर-उधर फेंका हुआ था। साथ में घर में रखे दो से तीन लाख के गहने, 40 हजार से ज्यादा नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने बाथरूम के नल तक को नहीं छोड़ा है।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...







