HomeJharkhand Newsराष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका संध्या रानी प्रधान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका संध्या रानी प्रधान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका संध्या रानी प्रधान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
ओड़िया मध्य विद्यालय में अतिथियों ने किया सम्मानित
विशेष संवाददाता
————————
आदित्यपुर (जमशेदपुर)। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी प्रधान को राजकीय ओड़िया मध्य विद्यालय, आदित्यपुर में सम्मानित किया गया। स्थानीय समाजसेवी अरुण आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संध्या प्रधान, विशिष्ट अतिथि आदित्यपुर के पूर्व उपमहापौर व समाजसेवी पुरेन्द्र नारायण सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सह टाटा वर्कर्स यूनियन के माईकल जॉन रिसर्च सेंटर के फैकल्टी डाॅ.एम एस सिंह मानस उपस्थित थे। सम्मानित अतिथि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता झा, समाजसेवी मीरा तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी, सुनीता मिश्रा सहित कई शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं।
आयोजन में समाजसेवी अरुण आचार्य और अतिथि गण ने संध्या रानी प्रधान को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत संध्या रानी प्रधान ने कहा कि इसी ओड़िया मध्य विद्यालय की उत्कृष्टता और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया। इस विद्यालय को विकसित करने और आदर्श विद्यालय बनाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए। विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण बनाने के प्रति सदैव सक्रिय रहीं।
विशिष्ट अतिथि व नगर पार्षद के पूर्व उपमहापौर पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि संध्या रानी प्रधान ने इस स्कूल में जो लकीर खींची, एक मिसाल बन है। विशिष्ट अतिथि डाॅ. एमएस सिंह मानस ने कहा कि संध्या रानी प्रधान का व्यक्तित्व ईमानदार, सरल, सुलभ, परिश्रमी और अपार हौसले से भरा हुआ है, उनका व्यक्तित्व सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। डाॅ. मानस ने विशेष रूप से क्षत्रिय महासभा की ओर से भी संध्या रानी प्रधान को केसरिया वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह का संचालन देव प्रकाश देवता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजक और समाजसेवी अरुण आचार्य ने कहा कि संध्या रानी प्रधान ने आदित्यपुर, सरायकेला सहित झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया है। हम सभी के लिए वह आदर्श हैं।

You Might Also Like
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
संजय कृष्ण की संपादित “राधाकृष्ण की कहानियां” का लोकार्पण
रांची: प्रसिद्ध लेखक संजय कृष्ण द्वारा संपादित पुस्तक "राधाकृष्ण की कहानियां" का लोकार्पण मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...









