Sunday, September 8, 2024
BlogRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए खुशखबरी: काॅलिबेट डॉट कॉम पर घर बैठे आवश्यक सेवाएं होंगी उपलब्ध

20 किलोमीटर के दायरे में होम सर्विसेज की सुविधा

रांची। शहरी क्षेत्र के नागरिकों (ग्राहकों/उपभोक्ताओं) के लिए खुशखबरी है। अब घर बैठे लोग आवश्यक सेवाओं की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। काॅलिबेट डॉट कॉम कंपनी की ओर से लोगों को घर बैठे सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस संबंध में काॅलिबेट डॉट कॉम के निदेशक शंकर प्रेम झारखंड हेड संचालक/व्यवस्थापक एम एम आलम, ई अहमद ने प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से बताया कि प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फैब्रिकेटर, गेट ग्रिल, वैल्डिंग मिस्त्री, राज मिस्त्री की सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, मृत्यु सर्टिफिकेट, वृद्धा सर्टिफिकेट, प्रज्ञा केंद्र द्वारा दी जा रही सारी सुविधाएं, साथ ही घरेलू गैस आपूर्ति, कपड़ा सिलाई, कार वॉश, स्कूल कॉलेज में शुल्क जमा करने सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। काॅलिबेट डॉट कॉम के संचालक ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर भी COLLIBET कॉलिबेट डॉट कॉम पर जाकर उक्त सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

घर बैठे उक्त सेवाओं का लाभ 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले शहर वासियों के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक/उपभोक्ता काॅलिबेट के टोल फ्री नंबर 7260030404 पर संपर्क कर घर बैठे किफायती दर पर आवश्यक सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
कार वॉश और कपड़ा सिलाने के लिए ग्राहकों को घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह अन्य प्रकार की आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को मात्र एक फोन करने से ही उपलब्ध हो जाएगी।

बस आपको सिर्फ 7260030404 इस नो पर मिस्ड कॉल करना है। मौके पर इशिका सोनी, अतिया उजमा, बहार अहमद, सूफिया उजमा, बुशरा परवीन, आफताब आलम, मो वसी, मो राशिद, आयशा परवीन, राज शर्मा, मनोज किशोर, प्रिंस सिंह समेत कई लोग थे।

Leave a Response