Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर झंडोत्तोलन

रांची। देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के एचईसी आवासीय परिसर स्थित कार्यालय (ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा) में झंडोत्तोलन किया गया।
एचईसी के लोकप्रिय श्रमिक नेता दिलीप सिंह ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात प्रहरियों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।


मौके पर कांग्रेस नेता सुनील सहाय, रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह,उमा सिंह, विशाल सिंह, कमल ठाकुर, राजकिशोर प्रसाद, रंजन, शत्रुघ्न तिवारी, पंकज कुमार, गुड्डू, मेरी तिर्की, ब्यूटी सिंह, लक्ष्मी कुमारी, संध्या भारती, मो. इजराईल, लखन दत्ता, धीरज सहित एचईसी क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Response