Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

झारखंड के मत्स्य कृषक दंपतियों को पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी व परेड देखने का मिला अवसर

मात्स्यिकी, डेयरी व पशुपालन मंत्री परषोत्तम रुपाला ने मत्स्य कृषकों से की वार्ता

विशेष संवाददाता

रांची/नई दिल्ली। झारखंड के मत्स्य कृषक दम्पतियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर झंडोत्तोलन तथा झांकी को देखने का अवसर मिला। झारखंड में तसर उत्पादन के थीम एवं महिला सशक्तिकरण के ऊपर झारखंड की झांकी भी गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र रही। पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के मत्स्य कृषक दम्पतियों ने गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन किया।
सभी कृषक काफी उत्साहित थे।


द्वितीय बेला में परषोत्तम रूपाला, मंत्री मात्स्यिकी, डेयरी तथा पशुपालन मंत्रालय एवं केन्द्रीय सचिव अभिलाक्ष्य लेखी, (आइएएस), सागर मेहरा, (आइएडी ) ने सभी किसानों से वन टू वन वार्ता की।
गौरतलब है कि झारखंड मत्स्य निदेशालय के उप निदेशक, मत्स्य, शंभू प्रसाद यादव एवं मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक के नेतृत्व में राज्य के सात मत्स्य कृषक दंपतियों को इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Leave a Response