खानकाह मजहरिया मुनअमिया मे ईद मिलन समारोह का आयोजन
लोगो ने एक दूसरे से गले मिल कर दी ईद की बधाई
रांची। प्रेम और भाईचारगी का संदेश देते हुए खानकाह मजहरिया मुनअमिया फिरदौस नगर डोरंडा मे खानकाह के सज्जादा नशी मौलाना सैय्यद शाह अल्कमा शिबली कादरी ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे सैकड़ों की संख्या मे लोगो ने शिरकत किया और एक दूसरे से गले मिल कार ईद की मुबारकबाद और बधाई दिया।वही मौके पर पहुंचे समाजसेवी आजम अहमद को खानकाह के सज्जादा नशी अल्कमा शिबली कादरी ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर सैय्यद मौलाना अल्कमा शिबली कादरी ने कहा कि ईद आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व है अतः ऐसे मिलन समारोह के आयोजन से लोगो के बीच से दूरियां घटती है और आपस मे नज़दीकियां और मुहब्बत बढ़ती है। लोग अपने घरों मे गरीब,यतीम और असहाय लोगों को भी बुला कर इज्जत दें और उन्हे भी ईद का सेवई खिलाएं और ईद का तोहफे दे। लोगो के साथ आपसी भाईचारगी और मोहब्बत पेश करे। मौके पर वार्ड 49 पार्षद जमीला खातून,शाहिद खान, कामरान, मो कमरू, मो नेयाज,
फारूक इदरीसी,अशरफ रजा, मौलाना इसराइल खालिद,नसीम आदि थे।

You Might Also Like
ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, आवास योजना की होगी पुनः समीक्षा
आज तालाटांड पंचायत के दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड विकास...
मर्कज अदब-ओ-साईस और हलका अदब अंजुमन तहरीक उर्दू के संयुक्त दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) और सेमीनार का आयोजन
रांची: मर्कज अदब-ओ-साईस और हल्के अदब अंजुमन तहरीक उर्दू ने आज, रविवार, 21 जून को मौलाना अबुल कलाम आजाद हॉल,...
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...








