All India NewsBlogNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

राज्यसभा के लिए शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज

Share the post

रांची: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में रांची जिला नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस तथा कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहजादा अनवर को राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई है।

जारी अपील में कहा गया है कि शहजादा अनवर लंबे समय से कांग्रेस संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज बनने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

समर्थकों का कहना है कि शहजादा अनवर एक जुझारू, संघर्षशील, अनुभवी और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उनका राजनीतिक अनुभव और सामाजिक सरोकार उन्हें राज्यसभा के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।

रांची जिला नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष जाकिर अंसारी ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि राज्यसभा चुनाव में शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाकर अल्पसंख्यक, पिछड़े और वंचित समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि शहजादा अनवर की उम्मीदवारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

Leave a Response