लोनावाला में आयोजित 6वीं नेशनल जीत कुन डो प्रतियोगिता में रांची के अरहान आलम ने जीता गोल्ड


रांची के युवा मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने महाराष्ट्र के लोनावाला में आयोजित 6th National Jeet Kune Do Martial Arts Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन Jeet Kune Do Martial Arts Association of India एवं Nepal Jeet Kune Do Martial Arts द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अरहान आलम ने गोल्ड मेडल जीतकर इंडो-नेपाल टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। इसके साथ ही उन्होंने इंडो-नेपाल स्ट्रीट डिफेंस फाइट प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया।
अरहान की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय SR DAV Public School का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे झारखंड का गौरव भी बढ़ा है। महज 13 वर्ष की उम्र में अरहान कई राष्ट्रीय स्तर के मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
अरहान अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता तौहीद आलम एवं अपने गुरु/कोच शिफू विश्वजीत कर्मकार को देते हैं। उन्होंने बताया कि अरहान मात्र 13 वर्ष की उम्र से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहे हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं।
अरहान आलम का सपना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतना है।








