All India NewsBlog

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के समर्पित युवा नेता शहजादा अनवर को टिकट देने की उठी मांग

Share the post

रांची। (आदिल रशीद) झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान होना है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की एक सीट लगभग तय मानी जा रही है, वहीं दूसरी सीट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।


इसी बीच कांग्रेस के समर्पित युवा नेता शहजादा अनवर को राज्यसभा भेजने की मांग जोर पकड़ने लगी है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं अल्पसंख्यक संगठनों से जुड़े दर्जनों लोगों ने कांग्रेस आलाकमान से शहजादा अनवर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की अपील की है।
लोगों का कहना है कि शहजादा अनवर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं। वे कई बार राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवार भी रह चुके हैं। ऐसे में जब गठबंधन के पास पर्याप्त बहुमत मौजूद है, तब उन्हें मौका नहीं देना कार्यकर्ताओं की भावना के खिलाफ माना जाएगा।
समर्थकों ने कहा कि शहजादा अनवर एक शिक्षित, ऊर्जावान और जमीनी नेता हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। युवाओं और अल्पसंख्यक समाज के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि कांग्रेस को इस बार एक ऐसे समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता को सम्मान देना चाहिए, जिसने वर्षों तक पार्टी के लिए मेहनत की है। उनका मानना है कि शहजादा अनवर को राज्यसभा भेजना न सिर्फ युवाओं का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि पार्टी संगठन को भी मजबूती देगा।

Leave a Response