“रांची उपयुक्त महोदय से रक्त विकार रोगी/परिजन एवं रक्तवीर का प्रतिनिधिमंडल मिला”


झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं “लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में आज रांची उपयुक्त महोदय से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया के परिजनों/पीड़ितों एवं रक्तवीर का प्रतिनिधिमंडल जनता दरबार में मिला।
राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026 से सम्मानित माननीय उपयुक्त रांची महोदय श्रीमान मंजूनाथ भजंत्री(आईएएस) से प्रतिनिधिमंडल ने अपील किया कि थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया पीड़ितों के लिए रांची जिला प्रशासन रक्तदान-महादान शिविर का अभियान चला दीजिए। क्योंकि सरकारी/ऑटोनोमस/सामुदायिक ब्लड बैंक में अकाल जैसी स्थिति कई हफ्तों से बनी हुई है। और इन पीड़ितों को हर महीनें दो से तीन यूनिट ब्लड चाहिए जिनकी रांची जिला में अनुमानित संख्या 2100 और दूसरे जिलें से पीड़ित आते है यह आंकड़ा दुगना हो जाता है।
2.रांची जिला प्रशासन रक्तदान-महादान/ब्लड को एजेंडा बनाया जाए।
3.थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया के पीड़ितों के लिए उपयुक्त दवा ही उपलब्ध नही है जो सालों से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है कुछ नाममात्र की निःशुल्क दवा मिलती है,बाकि सभी उपयुक्त दवाएँ परिजन पर्सनल से दूसरे राज्यों से मंगाते है।
4.थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया दिव्यांता के श्रेणी में होने के बाद भी इनका राशनकार्ड नही बनाया जाता है।
5.थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया पीड़ितों की कुछ माँ एकल महिला है जिनको एकल महिला पेंशन योजना का लाभुक बनाया जाए।
6.थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया के पीड़ित छात्र बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था/छात्रवृत्ति/जीविकोपार्जन की व्यवस्था कर दिया जाए।
7.रक्त विकार रोग थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया को झारखंड/रांची मुक्त किया जाए एवं जनजागरुकता/स्क्रीनिंग/रोकथाम किया जाए।
8.रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक,रांची रेड क्रॉस सोसाईटी का मानवीय संवेदना/मानवीय मूल्यों/नैतिकता/मानवीय बुनियादी सुविधाओं/कर्मचारियों का रोटेशन पर आधारित सोशल ऑडिट एवं प्रशासनिक ऑडिट किया जाए।
9.रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक एवं रांची जिला हेतू रक्तदान-महादान हेतु वातानुकूलित वोल्वो बस उपलब्ध कराया जाए।
10.रांची जिला में रक्तदान-महादान हेतु “रक्तदान क्यों करें” के नाम पर जनजागरूकता पर्चा स्पष्ट-सहज़ भाषा में बनाया जाए।
माननीय उपयुक्त महोदय श्रीमान मंजूनाथ भजंत्री(आईएएस) महोदय ने सभी अपील को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि व्यवहारिक रूप से उपयुक्त अपील पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान एवं पीड़ितों के परिजन सीमा देवी,देवकी देवी,फ़रिहाया बिलकिस,शांति देवी,सानिया प्रवीण,शम्मा प्रवीण,माज़िदन ख़ातून,असग़र खान,रक्तवीर सूरज झंडाई,रक्तवीर मो बब्बर शामिल थे।
….झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन/लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची…..
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








