latest posts

झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के साथ ग्रामीण विकास सचिव, भारत सरकार श्री शैलेश कुमार सिंह की हुई एक उच्चस्तरीय बैठक

All India NewsBloghealthNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित, शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का निर्णय

Share the post

*18 दिसंबर विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि, 25 जनवरी निर्मल महतो की जयंती,
एक जनवरी खरसावां गोली कांड के शहीदों को नमन एवं 3 जनवरी 2025 , मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक डोरंडा स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अमर पुरोधाओं के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य लंबे संघर्ष और शहादत के बाद बना है 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा है विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि, 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती 1 जनवरी ,2025 को खरसवा गोली कांड के शहीदों को नमन किया जाएगा एवं शहीद सोबरन अंसारी की जयंती तथा 3 जनवरी 2025 को झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुवा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप से मनाया जाएगा। झारखंड आंदोलनकारी अपने अस्तित्व अपनी पहचान एवं अस्मिता को मिटने ना दें. झारखंड अलग राज्य समृद्धशाली खुशहाल बनाने के लिए हम लड़े थे अब हमें झारखंड को बचाने, सजाने व संवारने के लिए एक और लड़ाई लड़नी है.
बैठक में सर्वश्री दिवाकर साहू ,कार्तिक महथा, रामचंद्र प्रसाद मनबोध महतो, प्रणव रंजन महतो, गोपाल महली, सुभाष चंद्र सिंह, मिहिर तिवारी, मो.फारूक आजम, मो.सफीउल्लाह, मो फईमुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र कुमार प्रसाद सहित अन्य प्रमुख थे।

Leave a Response