दरगाह चुनाव: 16 पद के लिए 41 उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया
रांची: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा मुसाफिरखाना में तीन दिन तक चले नामाकंन दाखिल करने की अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न पदों और कार्यकारणी सदस्यों के लिए कुल 41 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसमें
अध्यक्ष पद पर सुहैल अख्तर, अय्यूब गद्दी और मो अतिकुर रहमान ने पर्चा दाखिल किया।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हाजी मोख्तार, जाकिर हुसैन, रिजवान हुसैन, बेलाल कुरैशी,
महासचिव के पद पर मो फारूक व जावेद अनवर,
उप सचिव के पद पर मो इमामुद्दीन, मो सरवर, सुवेब अंसारी, अली अहमद, जुल्फिकार अली भुट्टो, मो सादिक
कोषाध्यक्ष पद पर कफिल गद्दी व जुनैल आबेदीन ने पर्चा दाखिल किया है।
इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य में शमी अख्तर, शमसुल होदा, मो आसिफ अली, मुस्ताक अली गद्दी, मो रिजवान, नसीमुल हक, मुमताज, मोजीबुल हक, मो अकबर, जावेद अहमद खान, साजिद उमर, महबूब हुसैन, आसिफ नईम, मो सज्जाद बब्लू, शादाब अहमद, नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी, मो फारूक, एजाज गद्दी, मो आफताब आलम, अब्दुल खालिक, शाहीद आलम, गुलाम ख्वाजा ने नामाकंन दाखिल किया है।
आज स्क्रूटनी कल नाम वापसी
मुख्य चुनाव कनवेनर मो इरफान ने बताया कि रविवार को नामाकंन दाखिल हुए आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं सोमवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। दिन के ग्यारह से दोपहर तीन बजे के बीच प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 22 अगस्त को दिन के दो से शाम चार बजे के बीच प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।

You Might Also Like
मायरा पॉलीक्लिनिक का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार : Dr इरफान अंसारी
मायरा पॉलीक्लिनिक जन सेवा का एक सशक्त केंद्र : शिल्पी नेहा तिर्की रांची : मौलाना आजाद कॉलोनी में स्वास्थ्य सेवा...
JEE एडवांस्ड 2026 में रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, फिजिक्सवाला (PW) ने मनाया जश्न
रांची। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान फिजिक्सवाला (PW) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2026 में अपने विद्यार्थियों के...
कांग्रेस नेतृत्व से गुहार, शहज़ादा अनवर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए
झारखंड से राज्यसभा में शहज़ादा अनवर को प्रतिनिधित्व देने की अपील: मौलाना कुतुबुद्दीन रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी...
All India NewsBlogfashionJharkhand NewsPakud NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi Newssporttechnology
ट्रूवो के नए कॉरपोरेट कार्यालय का शुभारम्भ, डिजिटल इंडिया के विजन को मिलेगी गति : विक्रम कुमार
रांची। सिन्सिवो टेक्नोलाजिज प्राइवेट लिमिटेडद्वारा संचालित ट्रूवो ने रांची में नए कॉरपोरेट कार्यालय का शुभारम्भ सोमवार को हरमू रोड स्थित...








