घरेलू विवादों को निपटा रहा है अंजुमन इस्लामिया का लीगल सेल,मिल रहा है लोगों को न्याय
हमारा मकसद लोगों को मुकदमेबाजी से बचाना है:अंजुमन इस्लामिया
राँची: घरेलू विवाद,महिला हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दंपत्ति के बीच का झगड़ा, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी जैसे अनेक मामलों का निपटारा अंजुमन इस्लामिया राँची का लीगल सेल कर रहा है। अंजुमन के लीगल सेल में आये मामलों को बिना किसी मुकदमा का सुलझाया जाता है। लीगल सेल प्रत्येक शनिवार को इस के लिए दरबार लगाता है और दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सुलह करता है ताकि लोग थाना और कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न पड़ें। सुनवाई के दौरान लीगल सेल और अधिवक्ताओं की टीम मौजूद रहती है। लीगल सेल में अधिवक्ताओं की टीम मुफ्त सेवा देती है, लोगों से किसी प्रकार का फीस नहीं लिया जाता है।
लीगल सेल के कन्वेनर शाहिद अख्तर ने बताया कि यहाँ प्रत्येक शनिवार को सुनवाई होती है। हफ्ते भर आवेदन लिया जाता है जिसके बाद दोनों पक्षों को लीगल सेल से नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया जाता है।
शाहिद अख्तर ने बताया कि अक्सर परिवारों में आपसी मनमुटाव के मामले थानों तक पहुंचते हैं, जबकि यह मामले आपसी बातचीत व बैठकर निपट सकते हैं। इसमें अंजुमन इस्लामिया का लीगल सेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुकदमेबाजी से बचाने के लिए ऐसे लोगों का आपसी सहमति से समझौता कराया जाता है। लीगल सेल की टीम दोनों पक्षों की बात सुनते हैं। काउंसलिग होती है। जिससे मामला समझौते तक पहुंच जाता है। कन्वेनर शाहिद अख्तर ने बताया कि अंजुमन के लीगल सेल से मिल रही इंसाफ से लोगों को उम्मीद जगी है । आज अंजुमन लीगल सेल के मीडिएशन(मध्यस्थता) में कई लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं उचित हल निकाला गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी समस्याओं को अंजुमन के लीगल सेल में रखें, थाना व कोर्ट का चक्कर में न पड़ कर अपना समय और पैसे बचाएं।
लीगल सेल के आज के मध्यस्थता कार्यक्रम में मुफ्ती ताल्हा नदवी , एडवोकेट अजहर खान , एडवोकेट सरफराज अहमद ,एडवोकेट वैजुर रहमान , एडवोकेट हैदर , एडवोकेट , एडवोकेट सरफ़राज़ अहमद , एडवोकेट रेजाउल्ला अंसारी , एडवोकेट मतिनुद्दीन खान, एडवोकेट सिम्मी आरा, एडवोकेट आबरू परवीन ,एडवोकेट मिन्हाज ,अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद , महासचिव तारिक हुसैन , सह सचिव मो शाहिद,कन्वीनर शाहिद अख्तर , शहजाद बबलू , राजा खान, साजिद उमर ,मो लतीफ मौजूद थे।
भवदीय
शाहिद अख्तर
कन्वेनर,लीगल सेल
98353 29771

You Might Also Like
مدرسہ تجویدالقرآن ہوسیر میں جمعیت علماء کانکے بلاک کی ایک اہم نشست منعقد
رانچی:(عادل رشید)آج بتاریخ 19 جولائی2026 بروز اتوار بوقت 11 بجے دن مدرسہ تجویدالقرآن ہوسیر کانکے رانچی میں علماء کرام،ائمہ عظام...
विवेकानंद विद्या मंदिर के समक्ष मौन प्रदर्शन करने वाले कौन?
*विद्यालय की छवि खराब करने पर आमादा हैं कुछ असामाजिक तत्व : प्रभारी प्राचार्य रांची। एचईसी परिसर स्थित विवेकानंद विद्या...
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बीएलओ यास्मीन निगार, देर रात तक करती हैं एसआईआर फॉर्म का ऑनलाइन कार्य
रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जहां कई बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं,...
एसआईआर फॉर्म भरने में हरसंभव सहयोग करेगी पठान तंजीम
रविवार को लगेगा विशेष सहायता शिविर, अध्यक्ष अय्यूब राजा खान और संरक्षक अशरफ़ खान चुन्नू ने लोगों से लाभ उठाने...








