Ranchi Jharkhand

प्रबुद्ध लोगों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने की बैठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी रहे मौजूद

Share the post

विशेष संवाददाता

रांची। लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय शुक्रवार को बिहार क्लब में प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक में शामिल हुईं। बैठक में चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी उपस्थित थे। श्री सहाय ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ.अजीत सहाय, दीपक लाल, आरुषि वंदना, पिया बर्मन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Response