मुख्य अतिथि जिला परिषद आदिल अजीम ने किया गेम चेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन


रांची, पंडरी। गेम चेंजर्स क्रिकेट क्लब, पंडरी द्वारा आयोजित गेम चेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार की शाम किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर आदिल अजीम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच रात्रि 6 बजे से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य, खेल प्रेमी, स्थानीय गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मौके पर राजा, हम्माद, सैफुल, आफताब, सोनू राजा, इश्तियाक, शमीम अंसारी, अमन शहजाद, इश्तियाक, अरशद, मंजर अकील समेत कई लोग उपस्थित थे।








