रक्त विकार/असाध्य रोग झारखंड थैलेसीमिया- सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया एवं रक्तदान नीति-प्रोत्साहन सहित नीति एवं क्रियान्वयन के मुद्दें झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति को सौपा गया, लहू बोलेगा


आज झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष माननीय विधायक श्रीमान अरुप चटर्जी एवं समिति की सदस्य माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी(रामगढ़ विधायक) को रांची स्थित माननीय सभापति के कार्यालय,झारखंड विधानसभा में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा रक्त विकार/असाध्य रोग थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया एवं रक्तदान नीति-प्रोत्साहन सहित नीति एवं क्रियान्वयन के मुद्दें पर 09 दिसंबर 2025 एवं 06 मार्च/09 मार्च/20 मार्च 2025 को झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता माननीय प्रदीप यादव(विधायक) एवं झारखंड भाकपा माले के माननीय विधायक अरुप चटर्जी सहित रांची झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक सुरेश बैठा(कांके,रांची) द्वारा झारखंड विधानसभा में मामला उठाया गया था जिसपर माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार द्वारा 09 दिसंबर 2025 को ही आश्वासन/घोषणा किया था कि यह सभी ज्वलंत मुद्दें एक महीनें में ही लागू होगा,मगर अभी तक ज़मीन पर परिणाम शून्य है।
सभापति/अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही झारखंड स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाकर इस ज्वलंत मुद्दें को अविलंब निष्पादित किया जाएगा।
माननीय सभापति/अध्यक्ष/सदस्य का रक्त विकार-असाध्य रोगियों एवं रक्तदान आयोजकों/संगठनों/रक्तवीरों/लहू बोलेगा रक्तदान संगठन
/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन/झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कोर्डिनेशन कमेटी द्वारा आभार प्रकट किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में रक्तवीर नदीम खान,झारखंड आईसा राज्यसचिव सह रक्तवीर त्रिलोकी, विधायक प्रतिनिधि सह रक्तवीर अभय सिंह,पूर्व मुखिया पीएचडी धारक लखिमणि मुंडा शामिल थे।
…..”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)








