Ranchi News

बदलते मौसम में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

Share the post

रांची: बढ़ते ठंड को देखते हुए झामुमो अलापंख्यक मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी फरीद खान के नेतृत्व में आज जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। गली मोहल्ले, चौक, चौराहों पर ठंड में ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में फरीद खान जुट गए।

मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक, अंजुमन प्लाजा चौक, इकरा मस्जिद चौक, सुजाता चौक, और मुख्य मार्ग पर झामुमो कार्यकर्ता के साथ फरीद खान द्वारा निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके साथ ही शिक्षित करने का आह्वान भी किया गया। फरीद खान ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सबको बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

जरूरतमंद गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों का भी अपना कर्तव्य होता है। वह अपने बच्चों को शिक्षित करे, जिससे वह शिक्षित बनकर देश समाज की सेवा कर सके। मौके पर झामुमो पूर्व जिला अध्यक्ष आफताब आलम, अमन खान, मो कर्फू, पप्पू भाई, मो सोनू, आबिद अंसारी, गुड्डू नाजिम, मो प्रिंस सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response