All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

खानकाह मज़हरिया मुनामिया द्वारा कंबल वितरण

Share the post

रांची। खानकाह मज़हरिया मुनामिया फिरदौस नगर डोरंडा रांची द्वारा ठंड को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार व शनिवार को करीब 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण खानकाह के सज्जादह नशी हजरत मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी के द्वारा वितरण किया गया। सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी ने कहा कि असहाय लोगों की सेवा से खुदा की रजा और रहमत की प्राप्ति होती है और इंसान की माल व दौलत में वृद्धि और बरकत होती है। इस ठंड के मौसम में असहाय लोगों को कंबल आदि की जरूरत होती है। इसी को देखते हुए खानकाह मज़हरिया मुनामिया की ओर से कंबल वितरण किए जर रहे है। कंबल के अलावा गर्म कपड़े का भी वितरण किया जा रहा है। ज्ञात हो कि हजरत दौरे पर रहते है तो अपने साथ कंबल और गर्म कपड़े रखकर चलते है।

जब रोड रस्ते या बस्ती में कही भी जरूरत मंद, या असहाय नज़र आ जाते है तो गाड़ी रुकवा कर उनको कंबल, गर्म कपड़ा देते है। हजरत का कहना है कि बगैर किसी भेदभाव के एक दूसरे का काम आना और मदद करना ही पुण्य का कार्य है। हजरत के साथ मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अबूराफे तिबरानी ने कहा कि हिंदुस्तान के राजा सरकार गरीब नवाज के उर्स का समय करीब आ रहा है तो उनके हुक्म के मुताबिक बेसहारो को सहारा देना, जरूरत मंदो की परेशानी में काम आना और भूखों को खाना खिलाना बेहतरीन इबादत है। और इसी से ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में अच्छी मकबूलियत होगी।

oplus_3145728

Leave a Response