Jharkhand News

ओरमांझी में भाजपायों ने NDAगठबंधन की जीत का जश्न मनाया

Share the post

अबीर गुलाल लगाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नरेंद्र मोदी व संजय सेठ को दी बधाई

ओरमांझी(मोहसिन): रांची लोकसभा सीट के परिणाम आते ही ओरमांझी में भाजपा समर्थकों ने लाल बहादुर शास्त्री चौक के समीप गोलबंद होकर मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता के नेतृत्व में जश्न मनाया,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लिए हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद संजय सेठ जिंदाबाद आदित्य प्रसाद साहू जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, वही कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे और नरेंद्र मोदी, संजय सेठ को बधाई दे रहे थे, कई कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए नजर आए,

वही भाजपा की जीत के खुशी में कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे, मालूम हो कि संजय सेठ रांची लोकसभा सीट से दूसरी बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड दर्ज किया है, उन्होंने कांग्रेस की महिला प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हराकर रांची लोकसभा सीट पर कब्जा जमाया है, जशन मानने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रभारी प्रमुख जय गोविंद साहू उर्फ़ लाल साहू, बालक पाहन,

सुनील महतो,अलखनाथ महतो,बालगोविंद साहू,अरविंद कुमार महतो, नंदकिशोर मुंडा, भीम मुंडा, राजेंद्र चौधरी,राजधाम साहू,राम लखन महतो,प्रकाश महतो,लखन महतो,सुरेंद्र प्रजापति,अजय साहू,आफताब आलम,लक्ष्मण महतो,निरमोहन पाहन,नागेश्वर महतो,सिकंदर महतो,बालक महतो, रोहित साहू,राजकिशोर साहू ,प्रकाश महतो एवं अनेकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Response