बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने रांची में एक नया और एडवांस्ड फर्टिलिटी सेंटर खोला


रांची, 29 जनवरी, 2025: भारत का तीसरा सबसे बड़ा आईवीएफ नेटवर्क, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने झारखंड के रांची में अपने पहले सेंटर की शुरुआत की है। यह कदम कंपनी के पूर्वी भारत में विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के देशभर में 37 शहरों और 18 राज्यों में 50 से अधिक सेंटर हैं। उक्त बातें अभिषेक अग्रवाल चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, डॉक्टर उपेकशा साहू
सेंटर हेड, पर्युल त्यागी चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर के क्षेत्र में 50 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाला, सी के बिरला हेल्थकेयर कोलकाता, जयपुर और गुरुग्राम में अस्पतालों का संचालन करता है। बिरला ग्रुप की रांची में पहले से ही बीआईटी मेसरा (BIT Mesra) के साथ उपस्थिति है जो राज्य में शिक्षा क्षेत्र में लगभग छह दशक से योगदान दे रहा है।
बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने अपने क्लिनिकल परिणामों में उत्कृष्टता और असाधारण सेवा अनुभव की वजह से देश के सबसे भरोसेमंद आईवीएफ नेटवर्क्स में से एक के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। यह ब्रेड अपनी मेडिकल विशेषज्ञता और इनोवेशन क्षमताओं के साथ उत्कृष्ट क्लिनिकल परिणाम, सफल आई. वी. एफ. इलाज, और असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्वी भारत में विस्तार और नए केंद्र के लॉन्च के बारे में जानकारी साझा करते हुए, अभिषेक अग्रवाल, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के सीईओ ने कहा, ‘बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हम ने ‘श्रेष्ठ सेवा, सर्वश्रेष्ठ परिणाम’ के सिद्धांत पर अमल करते हुए एक विशिष्ट केयर मॉडल विकसित किया है, जिसमें हम दम्पत्तियों की इमोशनल आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक सेवाएँ देते हैं, जिससे सफलता की उच्चतम संभावनाएं होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 28 मिलियन जोड़े निःसंतानता की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सहायता प्रदान करके इन दंपत्तियों के पैरेंटहुड के सपने को पूरा करने में मदद करें। हमारा प्रत्येक सेंटर विश्वस्तरीय तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, विशेष रूप से हमारे एम्ब्रायोलॉजी लैब्स, जिसकी मदद से हम व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार प्रजनन से जुड़े सभी प्रकार के समाधान प्रदान करते हैं। हमारे रांची सेंटर के जरिए हम, अच्छे प्रजनन स्वास्थ्य और उपचार को बढ़ावा देते हुए दंपत्तियों को गर्भधारण करने में मदद करेंगे। इस सोटर में हम आई, वी. एफ. के अलावा और भी कई सेवाएं, जैसे स्त्री रोग का इलाज, पुरुषों के लिए प्रजनन उपचार, लैप्रोस्कोपिक प्रक्रियाएं और आधुनिक जेनेटिक टेस्टिंग भी प्रदान करेंगे।
