Saturday, July 27, 2024
Blog

बाबूलाल मानसिक संतुलन खो चुके है: मंजूर अंसारी

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने बाबूलाल मरांडी जी का बयान-झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही एनआरसी लागू होगी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भाजपा की राज्य सरकार है वहां तो पहले एनआरसी लागू करें। उन्होंने कहा की बाबूलाल का बयान 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक देख संप्रदायिक बयान देना यह भाजपा की फितरत है, उसी का उदाहरण पेश बाबूलाल जी भाजपा में जाकर कर रहे हैं। वो खुद मुख्यमंत्री रहे है और भाजपा राज्य में 16 वर्षों तक राज किया, तब कितने घुसपैठिए को चिन्हित किए और कितने बांग्लादेशियों को झारखंड से बाहर किए इसकी जानकारी राज्य के जनता को दें।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी को चाहिए कि विपक्ष की सही भूमिका निभायें और राज्यहित के मुद्दों को सरकार के सामने लाए परंतु हेमंत सरकार की चहुमुखी विकास से घबराकर बाबूलाल जी संप्रदायिक भाषा बोलना शुरू कर दिए भाजपा की चाल चरित्र है हिंदू मुस्लिम करके चुनाव लड़ना उनके एजेंडा में विकास कोई मतलब नहीं रखता।

इस आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार बनने के बाद राज्य में शांति स्थापित हुई है वरना झारखंड मॉब लिंचिंग का प्रयोगशाला बन चुका था पूरे देश वा विश्व में झारखंड का नाम पूर्व के भाजपा सरकार के समय धूमिल हुई थी

(अख्तर अली)
महासचिव सह प्रवक्ता
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
अल्पसंख्यक विभाग

Leave a Response