HomeRanchi Newsकिया आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं सपरिवार तो आइए इमैजिनेशन ग्रुप से जुड़िए और देश विदेश घूमिए
किया आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं सपरिवार तो आइए इमैजिनेशन ग्रुप से जुड़िए और देश विदेश घूमिए
झारखंड में इमैजिनेशन ग्रुप की फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
किफायती दर पर देश-विदेश में सपरिवार छुट्टियां मनाने का अवसर
डेढ़ सौ देशों के ढाई हजार से अधिक स्थलों पर फाइव स्टार होटल में सपरिवार ठहरने की मिलेगी सुविधा
रांची। झारखंडवासियों के लिए अब किफायती दर पर देश-विदेशों के स्टार होटलों में सपरिवार ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए रियल स्टेट व टाइमशेयर इंडस्ट्री के क्षेत्र में मुंबई स्थित ख्यातिप्राप्त कंपनी ‘इमैजिनेशन ग्रुप’ ने झारखंड में फ्रेंचाइजी/बिजनेस पार्टनर नियुक्त किया है।
रविवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्लाह टोली स्थित मेहरून एनक्लेव में इमैजिनेशन ग्रुप की फ्रेंचाइजी का शुभारंभ किया गया। इमैजिनेशन ग्रुप के डायरेक्टर हीरा कुमार गुप्ता ने फ्रेंचाइजी कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने बताया इमेजिनेशन ग्रुप की सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को 25 वर्षों तक की सदस्यता शुल्क के रूप में मात्र दो लाख रुपए देने होंगे। इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार के साथ विदेशों में छह रात और सात दिन स्टार होटल में निशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए विश्व के 150 देशों के ढाई हजार डेस्टिनेशंस (स्थल) चयनित हैं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई सदस्य किसी कारणवश विदेश यात्रा पर नहीं जा सके, तो उन्हें प्रतिवर्ष आठ हजार रुपए वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इमैजिनेशन ग्रुप के सदस्यों नागपुर में एक हजार स्क्वायर फीट कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी। जहां कंपनी की ओर से 10 सागवान पेड़ लगाकर उसका रखरखाव भी किया जाएगा। वहीं,12 साल के बाद उससे जो उत्पादित मूल्य होगा, उसका 60 फ़ीसदी इमेजिनेशन ग्रुप के सदस्य को और 40 फीसदी राशि कंपनी को प्राप्त होगी। ऐसा प्रत्येक 12 वर्ष पर दो बार किया जाएगा। इससे सदस्यों को लगभग 15 से 20 लाख तक का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा प्रमोशन के माध्यम से फ्रीलांसर के तौर पर हजारों युवा जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, सागवान की फार्मिंग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कंपनी सकारात्मक पहल कर रही है। इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल मिलेगी। उन्होंने बताया कि इमैजिनेशन ग्रुप से अब तक लगभग दस हजार सदस्य जुड़ चुके हैं, जो नागपुर और विदर्भ में हैं।
अखिल भारतीय स्तर पर और विदेशों में भी सदस्य बनाने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत झारखंड की राजधानी रांची में इमैजिनेशन ग्रुप के बिजनेस पार्टनर के रूप में परवेज अख्तर और राशिद इमरान को नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता ने आशा जताई कि उक्त दोनों बिजनेस पार्टनर अधिक से अधिक सदस्य बनाने में सफल होंगे और इसका लाभ काफी संख्या में लोगों को मिल सकेगा।
इस अवसर पर हसन अब्बास उर्फ कैसर, शालजा सांगा, फैजान अब्बास, मो अमीन, अब्दुस सुब्हान, जावेद अख़्तर, आदिल रशीद, मो साजिद आलम, परवेज, मीता देवी, अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...
कृषि व्यापार मेला में मुख्यमंत्री ने कहा – आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी। जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखण्ड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता
रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय "झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026" के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के...
چترا چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی کی الحاج شاہ عمیر سے ملاقات
رانچی/چترا، (عادل رشید): چترا نگر پریشد کے چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی نے جمعیت علماء جھارکھنڈ کے جنرل سکریٹری الحاج شاہ...











