हिंदुस्तान के अंदर सेकुलर माहौल बनाना है: अंसारी


रांची: पूरे हिंदुस्तान में मुस्लिम मजलिस मुशाविरत मजबूती के साथ काम कर रही हैं। उक्त बातें मुस्लिम मजलिस मुशाविरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी बहुत मजबूती के साथ मुशाविरत काम करेगा। फरवरी में एक बड़ा कॉन्फ्रेंस झारखंड में होना है। जिसमें झारखंड राज्य के लिए राज्य स्तरीय समिति का निर्माण होना भी शामिल है। अच्छी बात यह है कि झारखंड सरकार अबुआ सरकार है। यहां की माइनॉरिटी ने इस सरकार को चुना है। यह सरकार माइनॉरिटी की प्रॉब्लम को दूर करेगी। हम अलग से कुछ मांग नहीं रहे। जो हमारे संस्था हैं, इनको आप अभी से चालू कर दीजिए। मुशाविरत का उद्देश्य ही है हिंदुस्तान के अंदर सेकुलर माहौल बनाना। नफरत को मिटाना और मोहब्बत को फैलाना है। मुशाविरत भारत को आगे ले जाने की बात करती है। वही झारखंड कन्वीनर खुर्शीद हसन रूमी ने कहा के देश का अंब्रेला ऑर्गनाइजेशन है मुस्लिम मजलिस मुशाविरत। यह तंजीम 1964 से कम कर रही है। झारखंड में भी यह काम कर रही है। फरवरी में झारखंड लेवल का कॉन्फ्रेंस होना है ताकि कमेटी को विस्तार दिया जा सके।
