Saturday, July 27, 2024
Bokaro News

अब्दुल वाहिद खान बनाए गए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

रांची/ चास :- चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी एवं प्रदेश प्रभारी उमेर खान के द्वारा उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर झारखंड सहित बोकारो जिला के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि मैं इससे पहले प्रदेश महासचिव के पद पर था ।आज मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। मुझे जो दायित्व मिला है मैं उसे उसको मैं पूरी तरह निर्वाह करूंगा। साथ ही इस मौके पर उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी केप्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी उमेर खान को प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के नेताओं को भी धन्यवाद दिया है।

Leave a Response