Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

उमरा कर रांची एयरपोर्ट पहुंचा 90 लोगों का जत्था

मौलाना इलियास के साथ 24 जनवरी को जत्था उमरा पर जायेगा

रांची: मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप गिरिडीह पिछले 13 वर्षो से हज उमराह करा रही है। आज 90 जायरीन उमराह कर जद्दा से रांची बाई फ्लाइट पहुंचे। इस मौके पर बोलते हुए मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप के मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि आज 90 लोगों का जत्था उमरा कर रांची लौटा। मौलाना ने कहा की मुझे काम करने पर यकीन है। अल्लाह पाक जिससे चाहता है काम लेता है। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन बहुत खुश है। सभी ने कहा मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ने जो वादा किया वो पूरा किया। मौलाना इलियास ने कहा की मेरा यह काम करने का मकसद झारखंड के मुसलमानो के खिदमते खल्क करना है। मक्का में 500 मीटर की दूरी पर और मदीना में 600 मीटर की दूरी पर ठहराया गया। और सभी जायरीन को मक्का और मदीना की सभी जगह की जियारत कराई गई। मक्का और मदीना में भारतीय भोजन की व्यवस्था है।यह जत्था मौलाना जौहर मजाहिरी के नेतृत्व में वापस हुई। वहीं मौलाना मोहम्मद जौहर मजाहिरी ने कहा कि इसी महीना 24 जनवरी को रांची से फ्लाइट के द्वारा 45 जायरीन का जत्था मौलाना इलियास मजाहिरी के नेतृत्व में जाएगा। इस जत्थे में झारखंड के बड़े-बड़े उलेमा उमराह पर जा रहे हैं। 41 हजार में दिल्ली टू दिल्ली और 55 हजार में रांची टू रांची है।

Leave a Response