HomeJharkhand Newsमंत्री जगरनाथ महतो जी का आज बोकारो स्थित पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंत्येष्टि
मंत्री जगरनाथ महतो जी का आज बोकारो स्थित पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंत्येष्टि
झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन को रखा गया दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का पार्थिव शरीर, विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
मंत्री, सांसद, विधायक तथा अधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से दी अंतिम विदाई
भण्डारीदह, बोकारो स्थित पैतृक गांव में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंत्येष्टि
राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधान सभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और राज्य सरकार में मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्री चम्पाई सोरेन, श्री सत्यानंद भोक्ता, श्री बन्ना गुप्ता, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्री बादल, श्री हफीजुल हसन, सांसद श्री विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधायक बाबूलाल मरांडी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
*_विधायक गणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी_*
विधायक श्री स्टीफन मरांडी, श्री सरयू राय, श्री सरफराज अहमद, श्री मथुरा प्रसाद महतो, श्री इरफान अंसारी, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, श्री जयमंगल सिंह, श्री मंगल कालिंदी, श्री राजेश कच्छप, श्रीमती दीपिका पांडेय, श्रीमती सविता महतो, श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, सुश्री अंबा प्रसाद, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, श्री मनीष जयसवाल और श्री किशुन दास के अलावा विधानसभा के कई अन्य सदस्य गणों, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
*_चेन्नई से पहुंचा पार्थिव शरीर, रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रहे मौजूद_*
इससे पूर्व आज सवेरे चेन्नई से दिवंगत मंत्री श्री जगन्नाथ महतो जी। का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया गया। यहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कंधा दिया। दिवंगत जगन्नाथ महतो के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर लाया गया ,जहां सभी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
*_पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि_*
झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भंडारीदह , बोकारो के लिए विदा किया गया, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
आई-हब स्टाट अप झारखंड फाउंडेशन 30 मई को आयोिजत करेगा एंत्रप्रेन्यो रयल कनेक्ट 3.0 – झारखंड का सबसे बड़ा स्टाट अप सम्मेलन
श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन; राराष्ट्रीय fनवेशक, प्रमुख संस्थापक एवं झारखंड सरकार होंगे एक मंच पर एकfत्रत...
लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल में वर्षों से दे रहे हैं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवा डॉ. एम.डी. हसनैन
कोरोना काल में मानवता की मिसाल बने डॉ. एम.डी. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’ रांची। राजधानी रांची के नाज़िर...
मक्का में फंसे झारखंड के आज़मीने हज की अपील पर अल्पसंख्यक आयोग का त्वरित एक्शन
विदेश मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रांची: हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में फंसे...











