नाविक संघर्ष समिति ने पतरातु में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया
रांची: हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक नगर विस्थापित नाविक संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात्रि ईद मिलन समारोह का आयोजन पतरातु स्थित डैम में किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी वारिस खान और अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि हम सभी को त्यौहार मिल जुल कर मनाने चाहिए। आपसी भाईचारे को हमेशा मजबूत रखना चाहिए, क्योंकि आपसी भाईचारा जितना मजबूत होगा देश उतनी ही तरक्की करेगा।
राकेश कुमार और मुस्तफा अंसारी ने कहा कि त्यौहार हमारे देश की धरोहर है और प्यार मोहब्बत हमारी पूंजी है। कहा कि मौजूदा दौर में प्यार मोहब्बत और भाईचारे को हमेशा मजबूत करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर समिति के तारिक रजा, परवेज आलम, अफरीद अंसारी, सुल्तान, शमशेर, नौशाद, नजीर, पप्पू , मुसतकीम आदि और अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार तथा संचालन मुस्तफा अंसारी द्वारा किया गया।

You Might Also Like
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने अर्थप्राप्ति फिनटेक सॉल्यूशंस के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
रांची: इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने नवाचार, इनक्यूबेशन और अनुसंधान के क्षेत्र में अकादमिक–उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु अर्थप्राप्ति फिनटेक...
All India NewsJharkhand NewsPatratu NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewstechnologyUncategorizedvideos
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा मिली ट्रेनिंग
रांची: (आदिल रशीद) झारखंड पर्यटन विभाग ने पतरातू डैम में स्थानीय लोगों के लिए पांच दिवसीय पावर बोट रिमोट कंट्रोल...
इस्लामी मरकज की नई कमेटी का चुनाव संपन्न
इस्लामी मरकज के सरपरस्त मोहम्मद सईद की सरपरस्ती एवं एदार-ए-शरीया झारखंड के नाजिम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी निगरानी में...
माउंट हेरा स्कुल इरबा क़ा 10वाँ वार्षिक उत्सव धूमधाम से मना
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तहजीब भी सिखाएं: सुप्रिया भट्टाचार्य ओरमांझी(मोहसीनआलम):माउंट हेरा स्कूल इरबा ने अपना 10वाँ वार्षिक उत्सव...









