HomeJharkhand Newsउर्दू सहित संस्कृत, ओड़िया और बांग्ला को भी पेपर 1 में अन्य 11 भाषाओं के साथ शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी करने के प्रति आभार: शिक्षक संघ
उर्दू सहित संस्कृत, ओड़िया और बांग्ला को भी पेपर 1 में अन्य 11 भाषाओं के साथ शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी करने के प्रति आभार: शिक्षक संघ
उर्दू सहित संस्कृत, ओड़िया और बांग्ला को भी पेपर 1 में अन्य 11 भाषाओं के साथ शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी करने के प्रति आभार: शिक्षक संघ
राँची, 05/08/23, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा 2023 में उर्दू सहित संस्कृत, ओड़िया और बांग्ला को भी पेपर 1 में अन्य 11 भाषाओं के साथ शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी करने के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश महासचिव अमीन अहमद ने कहा कि इसके लिए उर्दू शिक्षक संघ के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पूर्व में ही शिकायत दर्ज की गई थी, जिसका परिणाम आज प्राप्त हुआ। हम इसके लिए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री सहित सभी सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हैं।
झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उर्दू की हक़ और हुक़ूक़ के लिए सभी को साथ मिलकर लड़ाई लड़ने की अपील की है। खुशी जाहिर करने वालों में संघ के महासचिव अमीन अहमद, प्रवक्ता शहजाद अनवर, मो० फखरूद्दीन, असरार अहमद, अब्दुल बारिक, मोशाहिदा अंजुम, तलत फ़ातमा, शबीना परवीन, निकहत परवीन, तरन्नुम परवीन, आसमा खातून, मोसर्रत जहाँ, आबिदा तबस्सुम मुख्य रूप से शामिल थे।

You Might Also Like
मंजूर अंसारी, सईद अंसारी इरबा के बड़े बहनोई हाजी याकूब अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रांची। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी इरबा रांची के बड़े बहनोई हाजी...
याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ 17 मई को
oplus_11534336 रांची : याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी का पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ राजधानी रांची में होने जा रहा है।...
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...









