भारत जोड़ो अभियान के साथ है देश की जनता : सुबोधकांत सहाय
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया
विशेष संवाददाता
रांची। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भारी जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक शक्तियों को नकार दिया है। चुनाव परिणाम से पूरे देश में कर्नाटक की जनता ने यह संदेश दिया है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के साथ जनता कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
श्री सहाय ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम से देश में एक नया संदेश संप्रेषित हुआ है कि धर्म की आड़ में राजनीति करने वालों की दाल नहीं गलने वाली। जनता जागरुक हो चुकी है और यह जान गई है कि सांप्रदायिकता का लबादा ओढ़े राजनीतिक दलों से देश का कल्याण नहीं होने वाला है।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी देश की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने का मन बना लिया है।
भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। भाजपा के चाल, चेहरे और चरित्र से जनता पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। आने वाले चुनाव में देश की जनता कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देगी।

You Might Also Like
मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ने लॉन्च की दूसरी मोबाइल सॉइल टेस्टिंग वैन
रांची: निशांत कनोड़िया द्वारा प्रमोटेड मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड ने किसानों को विज्ञान-आधारित कृषि सहायता प्रदान करने और मिट्टी...
रांची में एआई आधारित शिक्षा पर रेवा़ विश्वविद्यालय का शिक्षकों के साथ संवाद
रांची: उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य पर संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेवा विश्वविद्यालय ने शनिवार को रांची...
एडवोकेट मोहम्मद परवेज आलम की कलम से।इस्लाम में वसीयत (WILL) – एक पैगाम
इस्लाम एक मुकम्मल और इंसाफ़ वाला निज़ाम है। इसमें इंसान की ज़िंदगी के साथ-साथ उसके इंतिक़ाल (मौत) के बाद के...
कचहरी कोर्ट कंपाउंड नमाजगाह में दावत ए इफ्तार का आयोजन
रांची: आज दिनांक 11 मार्च 2026 को कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य...








