इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की काफी मतों के अंतर से होगी जीत : बिनोद कुमार


रांची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के रांची महानगर के सह संयोजक बिनोद कुमार ने कहा है कि रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की काफी मतों के अंतर से जीत होगी। सुश्री सहाय को जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र की अधिकतर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की ठान ली है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में भाजपा के सांसद जन समस्याओं के प्रति उदासीन रहे। क्षेत्र में सर्वांगीण विकास का सपना साकार नहीं हो सका। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
बिनोद कुमार ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

You Might Also Like
मानवीय सेवा में निःशुल्क समर्पित 71 नाड़ी वैद्य एवं मानवीय व्यक्तित्व को भारत सरकार के माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के हाथों सम्मानित हुए….लहू बोलेगा
राजधानी रांची में दशकों से निःशुल्क मानवीय सेवा में समर्पित 70 व्यक्तित्व को आज केन होटल,मेन रोड़, रांची में सम्मानित...
राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर बुनकरों को बढ़ावा देने पर जोर
छोटानागपुर हैंडलूम एंड खादी वीवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सरकारी संस्थानों में हस्तकरघा उत्पादों की खरीद की...
آسام اور اڈیشہ میں امارت شرعیہ بہار، اڈیشہ و جھارکھنڈ کی ریلیف ٹیمیں متاثرین کے درمیان راحت رسانی میں مسلسل مصروف
آسام واڈیشہ کے حالیہ سیلاب کی بھیانک تباہی نے انسانی دلوں کو جھنجھوڑ کر رکھ دیا پریشان حال اور مصیبت...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...







