HomeRanchi Newsनशा सारे बुराईयों की जड़ है, संयुक्त रुप से मिलकर ही समाधान करें: दयानन्द कुमार, थाना प्रभारी- लोअर बाजार
नशा सारे बुराईयों की जड़ है, संयुक्त रुप से मिलकर ही समाधान करें: दयानन्द कुमार, थाना प्रभारी- लोअर बाजार
रांची: जमी अतुल कुरैश के तत्वाधान में कुरैशी मुहल्ला, लोअर बाजार रांची स्थित कुरैशी एकेडमी में कमिटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानन्द कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम मुख्य रूप से भाग लिए। जमी अतुल कुरैश की तरफ से लोअर बाजार थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी दयानन्द कुमार को बुके देकर स्वागत किया गया तथा कमिटी की ओर से आज़ाद कुरैशी व पप्पू कुरैशी ने बारी- बारी से समाज में नशीली पदार्थों से फैल रहे बुराईयों के साथ साथ अन्य ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनता को सम्बोधित करते हुए लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानन्द कुमार ने कहा कि आज युवा वर्ग में कुछ लोग नशा के आदी हो गए हैं एवं समाज में युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रहा है जो किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नशा सारे बुराईयों की जड़ है इसे आपस में मिलकर संयुक्त रूप से रोकना होगा साथ ही साथ अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। अन्य ज्वलंत मुद्दे पर अपने सम्बोधन में कहा कि मुहल्ले की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें,छोटे- मोटे आपसी विवाद का हल आपसी सौहार्द के साथ अपने समाज में ही कर लें।
उन्होंने आगे कहा कि 90 प्रतिशत लोग अच्छे लोग हैं एवं 10 प्रतिशत लोग जो समाज को गंदा कर रहे हैं उन्हें सही राह में लाने एवं अपराध मुक्त समाज बनाने की बात कही एवं कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधी नहीं बख्शे जाएंगे।आगामी बकरीद के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मिलकर मनाने का आह्वान करते हुए एक दूसरे की भावना का ख्याल रखने की भी बात कही।उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर अच्छे कार्यों के लिए हर संभव अपना पूर्ण सहयोग देने का लोगों को आश्वस्त कराया।विशिष्ट अतिथि के रुप में सर्वधर्म सदभावना समिति अध्यक्ष मो. इसलाम ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने के अनुरोध के साथ साथ शैक्षणिक जागरुकता पर बल दिया एवं घर- घर में शिक्षा को आम करने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में आजाद कुरैशी, पप्पू कुरैशी, शादाब कुरैशी, मोईन कुरैशी, बाबी कुरैशी, खलील कुरैशी, मो.जावेद कुरैशी, अकबर कुरैशी, नजीर कुरैशी, इदरीस कुरैशी, शकील कुरैशी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मो. इसलाम- अध्यक्ष
सर्वधर्म सदभावना समिति रांची
मोब. 7903259771

You Might Also Like
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...









