रांची: रांची जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद कि स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थाई समिति के कृषि और उद्योग विभाग के सभापति आदिल अजीम और शिक्षा स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष ने विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक बैठक में कृषि, उद्योग शिक्षा और स्वास्थ्य की सारी योजनाओं पर क्या-क्या काम चल रहा है और लक्ष्य पर क्या काम हुआ है इस पर चर्चा की गई। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह के योजना चल रही है उसे पर भी चर्चा की गई। जिला परिषद के 6 स्थाई समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला परिषद के द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध काम कम हुआ है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि हर योजना पर कई सारी बाध्यताएं हैं जिसे दूर कर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला परिषद के द्वारा कृषि ऋण, समेत कई लोन पर भी चर्चा की गई और उस पर आ रही परेशानियों को दूर करने का आदेश दिया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम, समेत कई लोग मौजूद थे।
You Might Also Like
इंडियन ऑयल के इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम की रीलॉन्चिंग
आधुनिक सुविधाओं के साथ नजर आया पैट्रोल पंप राजधानी रांची के बिरसा चौक पर स्थित शहर प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप इंद्रप्रस्थ...
सिमडेगा में जल्द होगा क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण
जेएससीए आये अधिकारियों ने किया 7 एकड़ भूमि का अवलोकन। स्टेडियम निर्माण को लेकर एजीएम जमशेदपुर में पहले ही लग...
झारखंड विधानसभा चुनाव-2024: राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने की रांची विस सीट से दावेदारी
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में...
اردو بیداری مہم کے تحت ترغیبی پروگرام کا انعقاد کیا گیا
آج مورخہ ۱۷ اکتوبر کو آزاد ہائی اسکول, کربلا چوک ،رانچی میں اردو بیداری مہم کے تحت ترغیبی پروگرام کا...