32 गांव की बैठक में ओरमांझी अंजुमन के अध्यक्ष चुने गए अनवार अंसारी
रांची: आज दिनांक 22.06.2023 दिन गुरुवार को ईरबा में ओरमांझी अंजुमन की एक अहम बैठक हुई। जिसमें (32) गाँव के अंजुमन के लोग शामिल हुए। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद एक आम सहमति बनाकर श्री अनवार अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष, झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमिटी, राँधी को ओरमांझी अंजुमन का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही श्री मुंतजिर अहमद रजा, उप प्रमुख को सचिव के पद पर चुना गया। इसमें बत्तीस (32) गाँव के अंजुमन के सभी जिम्मेदार सदस्य व व्यक्ति शामिल थे। ओरमांझी अंजुमन का मुख्य कार्य पूरे प्रखण्ड में शांति बहाल करना, खास कर युवाओं एवं युवतिओं को सही रास्ते पर चलने पर जोर देना और नशाखोरी को खत्म करना है। अंजुमन के नये अध्यक्ष श्री अनवार अहमद अंसारी ने ओरमांझी अंजुमन के कार्यकारिणी सदस्य श्री रफीक अंसारी को निर्देश दिया कि दस (10) दिन के अन्दर सभी गाँव के युवाओं का लिस्ट तैयार करे, ताकि अगली बैठक युवाओं के साथ हो सके एवं अंजुमन के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के समक्ष युवाओं को नशा मुक्ति के बारे में समझाया जा सके एवं सही दिशा निर्देश दिया जा सके।बैठक में श्री अनवार अहमद अंसारी, श्री मुन्तजीर अहमद रजा, श्री सलीम अंसारी, श्री हाजी एकबाल हुसैन, श्री रिजवान अंसारी, श्री कुद्दूस अंसारी, श्री अमाल अंसारी, श्री खालीक खान, श्री आफताब आलम, श्री जावेद अख्तर, श्री सज्जाद कामी, श्री फिरोज अहमद अंसारी, श्री नईम अंसारी, श्री मुमताज आलम, श्री रहीम अंसारी, श्री हैदर अंसारी, श्री रफीक अंसारी आदि व्यक्ति उपस्थित थे।

You Might Also Like
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...
मोहर्रम की पहली तारीख पर कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह-कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
अकीलुर रहमान की अगुवाई में भव्य आयोजन, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने पेश की पहली चादर रांची, 17 जून। (आदिल...
झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं नवाचार का हुआ व्यापक आदान-प्रदान
रांची, 17 जून 2026 : झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन कृषि, सामेती (SAMETI), डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी...








