HomeRanchi Newsकांग्रेस नेता अरुण पांडेय के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक
कांग्रेस नेता अरुण पांडेय के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक


- कहा,
कर्मठ साथी का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय के पिता अरुण पांडेय के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि स्व.पांडेय जीवनपर्यंत कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे।
संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रहेगी।
श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति स्व.पांडेय का समर्पण एक मिसाल के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्व.पांडेय संघर्ष के दिनों के साथी ही रहे। वे जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहा करते थे। सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता देखते ही बनती थी।
श्री सहाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की बेला में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
श्री सहाय रविवार को स्व.पांडेय की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रांची पहुंचेंगे।

You Might Also Like
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...







