HomeRanchi Newsजिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर शिक्षक हित में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा द्वारा की गई वार्ता वार्ता : संयुक्त शिक्षक मोर्चा, राँची जिला इकाई
जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर शिक्षक हित में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा द्वारा की गई वार्ता वार्ता : संयुक्त शिक्षक मोर्चा, राँची जिला इकाई
जिला शिक्षा अधीक्षक ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को किये गये आपत्तियों का निराकरण जल्द करने की दी सहमति : संयुक्त शिक्षक मोर्चा
राँची, 17/08/23 झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, रांची जिला ईकाई में शामिल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई एवं झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ जिला समिति के द्वारा झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद एवं विजय बहादुर सिंह के अगुवाई में एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मिथिलेश केरकेट्टा से वार्ता हुई। वार्ता में मुख्य रूप से सरप्लस शिक्षक लिस्ट पर आपत्ति, बायोमैट्रिक अटेंडेंस में फेक जी० पी० एस० के कारण शिक्षकों की आपत्ति, विद्यालयों से प्राप्त उर्दू पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं के संख्या से संबंधित आपत्ति, प्रमोशन से संबंधित ग्रेड एक से ग्रेड दो में प्रोन्नति एवं बकाया के संबंध में तथा अन्य समस्याओं पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में लंबे समय तक वार्ता हुई। सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें सरप्लस शिक्षकों हेतु सचिव से पुनः मिलकर वार्ता करने, बायोमैट्रिक पर संघ के बातों पर गौर करने, प्रमोशन के बाद ट्रांसफर करने, ग्रेड एक से दो में प्रोन्नति एवम बकाया राशि का भुगतान पर फिर से विस्तृत चर्चा करने आदि पर वार्ता हुई जो सकारात्मक रहा।
शिष्टमंडल में मुख्य भूमिका में झारखण्ड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद सहित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रांची जिला ईकाई झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, रांची जिला ईकाई के संयोजक श्री सुमेश कुमार मिश्रा, मो० फखरुद्दीन, राकिम अहसन, सह संयोजक असरार अहमद, संजय कुमार, पंकज कुमार दुबे, श्रीमती सुप्रिया झा सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

You Might Also Like
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...
مدینہ ٹریولس علماء کرام کی قیادت میں عمرہ کی خدمات فراہم کرنے والا ایک معتمد ادارہ ہے مولانا الیاس مظاہری
سرزمین تاراناکھو بسگی میں عظیم الشان زیارتِ حرمین شریفین کانفرنس کا انعقاد بسگی تاراناکھو( گریڈیہ ): گزشتہ شب بسگی تاراناکھو...
दरगाह कमेटी का चुनाव समय पर कराने की मांग, सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीओ को सौंपा गया ज्ञापन
वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 3 सितंबर को होगा समाप्त, तत्काल चुनाव कन्वीनर नियुक्त करने की अपील रांची, 27 जुलाई: हजरत...








