“रांची सदर अस्पताल ने लहू बोलेगा के नदीम खान को लगातार 7वें साल सम्मानित किया गया”


रांची जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रांची सदर अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज पूर्व सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में 41 व्यक्तिगत नियमित रक्तदाता को स्मृति चिन्ह,प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं झारखंडी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया जिसमें लहू बोलेगा के नदीम खान को 7वें साल सम्मानित किया गया वहीं लहू बोलेगा के इंजीनियर शाहनवाज अब्बास एवं मो बब्बर को सम्मानित किया गया।

सम्मानित करने वालों में मुख्य अतिथि श्रीमान डॉ प्रभात कुमार(रांची सिविल सर्जन) श्रीमान डॉ बिमलेश सिंह(उपाधीक्षक सदर अस्पताल रांची),
डॉ असीम मांझी(डीआरसीएमएचओ) रांची, प्रवीण सिंह(डीपीएम रांची),डॉ रंजू सिन्हा (प्रभारी,रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक)।
वहीं रांची जिला स्वास्थ्य विभाग एवं रांची सदर अस्पताल द्वारा लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के तीन सक्रिय व्यक्तिगत नियमित रक्तदाता को सम्मानित करने पर रांची सदर अस्पताल प्रबंधन कमेटी का आभार प्रकट करते है।
….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन……
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








