All India NewsBlog

रक्त विकार/असाध्य रोग थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/अप्लास्टिक एनीमिया दिव्यांगता क़ानून में शामिल होने के बाद भी झारखंड के पीड़ित रोगी लाभान्वित नही—-प्रतिनिधिमंडल

Share the post

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में
झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया के रोगियों के परिजनों/रोगी बच्चें/रक्तवीर/सामाजिक चिंतक का 14 सदस्यीय
प्रतिनिधिमंडल श्रीमती कीर्तिश्री जी महोदया(आईएएस), झारखंड राज्य निःशक्तता आयुक्त,झारखंड सरकार,सह अवर सचिव, महिला-बाल विकास-सामाजिक सुरक्षा विभाग,झारखंड सरकार से दिव्यांगता/निःशक्तता आयोग धुर्वा,रांची में मिला।

प्रतिनिधिमंडल के पीड़ितों के माता और पिता/परिजनों ने झारखंडी अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल RPW Act 2016 के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगता श्रेणी में शामिल इन रोगों के पीड़ितों को न्याय,अधिकार, समानता का अधिकार देने पर मिला था। अभी तक इस रोग के नाम पर भी झारखंड सरकार द्वारा न्याय, अधिकार नही मिला है जो कुछ है केवल दिव्यांगता पेंशन तक सीमित रोगी एवं परिजन।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय आयुक्त को बताया कि झारखंड में इन रोगी पीड़ित बच्चों/पीड़ितों की हम झारखंड राज्य के 24 जिलों का समन्वय करने वाले सक्रिय रक्तदान आयोजकों/रक्तदान संगठनों/रक्तवीर द्वारा झारखंड भर के 24 जिलों में 11000(ग्यारह हजार) से अधिक रोगियों की संख्या है जो देश भर में छत्तीसगढ़ के बाद दूसरे नंबर पर झारखंड आता है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन पीड़ितों हेतु नीतिगत एवं क्रियान्वयन में दुर्भाग्यपूर्ण अंतर है।

इन रोगी पीड़ित बच्चों/पीड़ितों/परिजनों हेतु न्याय,अधिकार,समानता दिलाने का व्यवहारिक/तार्किक उचित आदेश/मार्गदर्शन दिया जाए एव जनजागरुकता हेतु संबंधित विभागों (स्वास्थ्य- रक्त-उपयुक्त दवा-ईलाज़-जांच-बॉन मैरो ट्रांसप्लांट/शिक्षा-शिक्षा सामग्री-छात्रवृत्ति- नामांकन/समाज कल्याण-पेंशन-एकल महिला- राशनकार्ड-दिव्यांगता सहायक सामग्री- आंगनबाड़ी-मुख्यमंत्री दाल भात योजना/महिला-महिला कल्याण-पेंशन-सशक्तिकरण- जीविकोपार्जन/बाल कल्याण/युवा/रेलवे-रेलवे रियायती स्थाई पास/परिवाहन-बस-यात्री चालक गाड़ी रियायती भाड़ा/कला/संस्कृति/खेलकूद/रोजगार/श्रम एवं अन्य उपयुक्त विभागों) को मार्गदर्शन/आदेश देने की कृपा की जाए।

2.झारखंड भर के थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/अप्लास्टिक एनीमिया के रोगी-पीड़ित बच्चें/परिजनों संग न्याय,अधिकार,समानता हेतु झारखंड स्तरीय जनजागरुकता/सेमिनार/कंवेंशन/सम्मेलन दिव्यांगता के विशेषज्ञ भारत सरकार के सीआरसी, रांची/वीआरएस रांची/दिव्यांगता संगठनों से आयोजित किया जाए।

3.झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/अप्लास्टिक एनीमिया के रोगी- पीड़ित बच्चें हेतु सामाजिक न्याय,न्याय, अधिकार,समानता हेतु तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश के तर्ज़ पर 10000(दस हज़ार) पेंशन दिया जाए। जो अभी 1000(एक हज़ार/प्रति माह) दिव्यांगता श्रेणी की वजह से आता है,वह भी अभी तीन माह से नही आया है।

4.झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ितों/परिजनों हेतु माननीयों/स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न बार स्मार-पत्र/मांग/अपील कर दिया गया है जिसपर अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/विभागों को उचित मार्गदर्शन/आदेश देने की कृपा करें।

प्रतिनिधिमंडल को श्रीमती कीर्तिश्री जी महोदया(आईएएस), झारखंड राज्य निःशक्तता आयुक्त,झारखंड सरकार ने गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि आपके चर्चा और मांग पत्र पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न विभागों को आवश्यक तार्किक/व्यवहारिक दिशानिर्देश भरा आदेश दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान,संजय टोप्पो, सुरंजन बाड़ा,संजय महतो,सुरती देवी,देवकी देवी,सीमा देवी,सुजाता कुमारी,बिमला कच्छप, संगीता कुमारी,लीला देवी,माज़िदन ख़ातून,शांति देवी,अनीश टोप्पो शामिल थे।

……झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन/लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची……
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान एवं संयोजक संजय टोप्पो द्वारा जारी)

Leave a Response