All India NewsBlog

रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री से आज शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की

Share the post

शिया समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री को 26 जून को होने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया

जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री से आज शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

शिया समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री को 26 जून को होने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

इस दौरान मौलाना तहजीब उल हसन रिज़वी, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य, श्री सागर कुमार,अशरफ़ हुसैन रिजवी, डॉ मुबारक अब्बास, असगर इमाम रिजवी, जसीम रिजवी, नदीम रिजवी, कासिम अली, हाशिम अली, सोहेल सईद, समाजसेवी, मो. सरफ़राज़, कुमार उज्जवल
महबूब हुसैन, मो. सोहेल एवं शिया समुदाय के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

समुदाय के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि मोहर्रम का पर्व पूर्ण शांति, भाईचारे एवं धार्मिक अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।

★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

Leave a Response