ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, आवास योजना की होगी पुनः समीक्षा


आज तालाटांड पंचायत के दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर तालाटांड पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना चयन में पंचायत सेवक द्वारा दलालों की मिली भगत से मनमानी एवं घांघली करने का आरोप लगाते हुए पंचायत सेवक की शिकायत किया तथा ग्रामीणों ने बताया कि सूची में ऐसे दर्जनों परिवार का नाम हैं जो हर वर्ष परिवार के अलग-अलग सदस्य पति-पत्नी के नाम से दोबारा लिया जा रहा है यही नही दलालो के मिली भगत से मोटी रकम लेकर पक्के मकान वाले संपन्न नौकरी पेशा वाले धना सेठ लोगों को आवास दिया जा रहा है यही नही इस पंचायत में सरकार की हर योजना का यही हाल है जिन जरूरत मंद व्यक्ति – परिवार की पात्रता है उनका नाम सूची से काट दिया गया है |

इससे संबंधित ग्रामीणों की हस्ताक्षरित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तुरंत एक कमेटी बनाकर ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए फिर से ग्राम सभा कर सूची फाइनल करने का आश्वासन दिया है तथा कहा कि जरूरतमंद लोग किसी भी सूरत में वंचित नहीं होंगे और किसी संपन्न व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिलेगा उन्होंने इस कार्य हेतु बीसीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है तथा एक तारीख को पुनः ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की गई है |
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सज्जाद अंसारी तारिक रजा सुल्तान अंसारी परवेज आलम, शेराज अंसारी, तबरेज अंसारी,शमीम ,शमशेर आलम ,यूसुफ अंसारी,सकील अंसारी,हसनैन अंसारी, आफताब आलम, और दर्जनों शामिल थे।









