मोहर्रम 2026 की तैयारियों को लेकर गद्दी पंचायत की अहम बैठक, नई कमेटी का गठन


धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा बने महफूज गद्दी, अध्यक्ष कादिर गद्दी
रांची। मोहर्रम 2026 की तैयारियों को लेकर गद्दी पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ग्वाल टोली चौक, रांची में आयोजित की गई। बैठक में धौताल अखाड़ा, गद्दी पंचायत, गद्दी यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ गद्दी समाज के बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से धौताल अखाड़ा की नई कमेटी का गठन किया गया। इसके तहत युवा समाजसेवी महफूज गद्दी को प्रमुख खलीफा, और रोजन गद्दी को उप-खलीफा, जबकि अपनी अलग पहचान रखने वाले युवा समाजसेवी कादिर गद्दी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अफसर गद्दी को सचिव तथा जसीम गद्दी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिए गए इस्तीफे पर भी चर्चा हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने धौताल अखाड़ा के पूर्व खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी के नाम का प्रस्ताव सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
नवनियुक्त प्रमुख खलीफा महफूज गद्दी एवं अध्यक्ष कादिर गद्दी ने कहा कि इस वर्ष मोहर्रम का आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में किया जाएगा। उन्होंने रांचीवासियों से मोहर्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील भी की।
बैठक में धौताल अखाड़ा के सरपरस्त हाजी साहब अली गद्दी,हाजी मासूम गद्दी, गद्दी पंचायत के कलीम गद्दी, मेराज गद्दी, जावेद गद्दी, अरशद गद्दी,मुजाहिद गद्दी,बिलाल गद्दी, अबरार गद्दी,राजू गद्दी, पन्ना गद्दी, जमील गद्दी, सरवर गद्दी, नवीन गद्दी, अली क्लब के सदर, मोइन गद्दी, गद्दी यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं गद्दी समाज के अनेक गणमान्य लोग और युवा उपस्थित थे।








