All India NewsBloghealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

एएमयू एलुमनी वेलफेयर सोसाइटी झारखंड द्वारा नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप एवं करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

Share the post

रांची। एएमयू एलुमनी वेलफेयर सोसाइटी झारखंड द्वारा मिल्लत एकेडमी स्कूल रांची में दिनांक 10 मई 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और युवाओं को शिक्षा एवं करियर के क्षेत्र में सही मार्गदर्शन देना था।
यह अपने आप में पहली बार आयोजित ऐसा विशेष शिविर रहा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सीधे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


स्वास्थ्य जांच शिविर में AIIMS नई दिल्ली की मनोचिकित्सक डॉ. इफरह नाज़ ने तनाव, चिंता, डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया। वहीं एएमयू अलीगढ़ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सफिक आलम ने दिल से संबंधित बीमारियों की जांच की। डॉ. निसात अहमद ने ब्लड शुगर, बीपी और अन्य पैथोलॉजी जांच की सेवाएं दीं, जबकि डॉ. सीमा गुप्ता ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी प्रकार की जांच और चिकित्सकीय परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।
करियर काउंसलिंग सत्र में इंजिनियर आमिर अनस, और अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने छात्रों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर तबरेज अजीज़ ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू एलुमनी वेलफेयर सोसाइटी झारखंड भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। इस आयोजन को सफल बनाने में तबरेज अजीज़, इबरारुल होदा मुनमुन, विरासत खान, आमिर अनस, जीशान अहमद, शाहबाज अख्तर, नजमूस शाकिब, प्रोफेसर ग़ालिब नश्तर, प्रोफेसर अब्दुल बासित, नदीम अख्तर, जावेद राजा, सैफुल हक, जुबैर खान ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में खालिद उमर, तंजीम अहमद, लाइक अहमद मौजूद रहे।

Leave a Response